छपरा, सितम्बर 13 -- मांझी। बीते पांच सितंबर को मांझी थाना क्षेत्र के ड्यूमाइगढ से बच्चों को ट्यूशन पढ़ा कर वापस अपने घर लौट रहे शिक्षक कमल चौधरी की साइकिल सरयू नदी से पुलिस ने बरामद की है। वे गरया टोला निवासी व पेशे से प्राइवेट शिक्षक हैं। इससे पहले स्थानीय मछुआरों ने सरयू नदी के किनारे मिट्टी के दलदल में धंसी साइकिल को देखा और इसकी सूचना मांझी थाना पुलिस को दी। मांझी के थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने साइकिल को तत्काल दलदल से बाहर निकलवाया और गोताखोरों की सहायता से उसके आसपास शव आदि की खोजबीन कराई हालांकि कोई शव आदि नहीं मिला। शिक्षक के भाई बबन चौधरी ने हत्या की आशंका जताई है और कहा है कि उनका विवाद एक शिक्षक से चल रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.