नोएडा, अगस्त 4 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट के रोजा जलालपुर गांव से शनिवार को लापता हुए संगठन के मीडिया प्रभारी का शव मिलने पर सोमवार को ग्रामीणों ने बिसरख कोतवाली के गेट पर हंगामा किया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज करने के बाद ग्रामीण शांत हुए। रोजा जलालपुर गांव के रहने वाले 45 वर्षीय नरेश राष्ट्रीय प्रजापति एकता सभा में मीडिया प्रभारी थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि नरेश शनिवार को बुलंदशहर अपनी बहन के यहां गए थे। शनिवार की शाम को वापस छपरौला पहुंचे और घर फोन किया कि वह किसी काम से बाहर जा रहे हैं। इसके बाद वापस घर नहीं लौटे। परिजन रविवार की रात उनकी गुमशुदगी की शिकायत लेकर बिसरख कोतवाली पहुंचे। इस बीच परिजनों को पता चला कि बुलंदशहर की नहर से न...