बोकारो, फरवरी 9 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के सदमा कला पंचायत के भेलवा टांड गांव निवासी फूलको देवी ने पेटरवार पुलिस को एक आवेदन देते हुए लापता पुत्र को खोजने की गुहार लगाई है। पुलिस को दिए आवेदन में महिला फूलको देवी ने कहा कि मेरा पुत्र राजेन्द्र घांसी( 52 वर्ष) करीब 10,12 दिनों से बीमार था तथा उसका दिमागी हालात भी सही नहीं था, और पागल जैसा करता था। 7 फरवरी की रात्रि करीब 11 से 12 बजे के बीच में घर से कही निकल कर चल गया है। जिसे परिवार के सदस्यों ने अगल-बगल के गांवों तथा रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई अता-पता नही चल पाया है। उक्त महिला ने अपने लापता पुत्र को खोजने की गुहार पेटरवार पुलिस से की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.