मुंगेर, फरवरी 8 -- तारापुर। तारापुर नगर क्षेत्र के धौनी गांव निवासी दिवेश चौधरी ने अपने 17 वर्षीय पुत्र दिब्यांशु कुमार के लापता होने को लेकर तारापुर थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में पिता ने बताया है कि उनका पुत्र बीते 31 जनवरी की सुबह घर से निकला था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। आशंका जताई गई है कि किसी ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया हो, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पीड़ित पिता ने बताया कि दिब्यांशु के पास एक मोबाइल फोन है, जिसका नंबर 7482979871 है। यह मोबाइल कभी-कभी ही चालू होता है। उन्होंने अपने पुत्र की तलाश सभी सगे-संबंधियों एवं संभावित स्थानों पर की, लेकिन कहीं भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी ...