बरेली, जुलाई 6 -- फरीदपुर, संवाददाता। फरीदपुर से लापता कक्षा 7 के छात्र आयुष और योगेश पाल सिंह मुंबई पुलिस ने बरामद कर लिए। मुंबई के अंधेरी पश्चिम के डीएन नगर पुलिस ने फरीदपुर पुलिस को सूचना देकर दोनों छात्रों के बारे में जानकारी दी। मुंबई पुलिस ने बच्चों के परिजनों से वीडियो कॉल पर उनकी बात कराई। परिवार के लोग फरीदपुर पुलिस टीम के साथ बच्चों को लेने के लिए मुंबई रवाना हो गए हैं। फरीदपुर के नहर कोठी निवासी सिपाही सुधीर सिंह का बेटा आयुष एवं लाइन पार मठिया निवासी वीरेश पाल सिंह का बेटा योगेश पाल सिंह सेंट मैरी पब्लिक स्कूल में कक्षा 7 के छात्र हैं। शुक्रवार को दोनों घर से खेलने के लिए निकले। अचानक रहस्यमय ढंग से लापता हो गए। परिवार वालों ने उनकी गुमसुदगी दर्ज कराई। शनिवार को देर रात महाराष्ट्र के मुंबई के अंधेरी पश्चिम के डीएननगर पुलिस ने ...