फतेहपुर, फरवरी 9 -- बकेवर। थाना क्षेत्र से चार फरवरी को लापता हुए छात्र को पुलिस ने सोमवार को खोज निकाला। सकुशल बरामदगी कर पुलिस ने छात्र को परिजनों को सौंप दिया। थाना क्षेत्र के करनपुर गोपालपुर निवासी 14 वर्षीय वैभव पुत्र रामनारायन तिवारी जहानाबाद के एक कालेज में कक्षा 10 का छात्र है। चार फरवरी को स्कूल जाने के लिये घर से निकला था। स्कूल न पहुंच कर वह कहीं चला गया था। परिजनों ने पांच फरवरी को गुमसुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस टीमें तलाश में जुटी थीं। थाना प्रभारी तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि छात्र परिजनों से नाराज होकर चला गया था। उसे सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...