खगडि़या, मई 22 -- बेलदौर । एक संवाददाता कोसी नदी में लापता चचेरे भाई व बहन का बुधवार को तीसरे दिन भी पता नहंी चला। बालक व बालिका को बरामद करने के लिए एसडीआरएफ की टीम तीसरे दिन भी सबेरे से संध्या तक घटनास्थल से लेकर बीपी मंडल पुल उसराहा होते हुए वीरवास कुर्सेला तक इसकी तलाश की, लेकिन कोई अता पता नहीं चल पाया है। उल्लेखनीय है कि सोमवार के सबेरे साढ़े आठ बजे के करीब तेलिहार पंचायत के गाइड बांध के निकट अपने घर के निकट खेल रहे दिलचंद चौधरी के सात वर्षीय पुत्री दीपाजंलि कुमारी कोई चूक हो जाने से बगल से गुजर रहे कोसी नदी में लूढ़क गई। उसे डूबते देख साथ खेल रहे उसके आठ वर्षीय चचेरे भाई दुलारचंद चौधरी के पुत्र रितिक कुमार ने भी उसे बचाने के लिए कोसी नदी में छलांग लगा दी। लेकिन दोनों चचेरे भाई व बहन नदी के तेज धारा का शिकार हो लापता हो गए। घटना के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.