लापता किशोर का नहीं लगा सुराग, बंधक बनाकर पिटाई का आरोप
पीलीभीत, फरवरी 5 -- 25 दिन पहले गायब किशोर का अभी तक सुराग नहीं लग सका है। पिता ने पड़ोस के गांव के पिता पुत्रों पर बेटे को बंधक बनाकर मारपीट कर गायब करने का आरोप लगाया है। जानकारी करने गए ग्रामीण से गाली गलौज कर भगा दिया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना को लेकर परिवार के लोग काफी परेशान हैं।घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव गुलरिया भूपसिंह निवासी बड़े सिंह का 15 वर्षीय पुत्र भोला 10 जनवरी को लापता हो गया था। इस मामले में पुलिस ने पहले अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। ग्रामीण ने बताया उसका पुत्र घटना की रात पड़ोस के गांव सुंदरपुर निवासी छिंदा सिंह, जीत सिंह व राणा के घर देखा गया था। उसने आरोपियों पर पुत्र को गायब कर बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। कई लोगों ने घटना देखी है। लोग सच बताने से डर रहे हैं। ग्रामीण आरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.