रामगढ़, मार्च 21 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर स्थित लादी गांव के ग्रामीणों ने ग्रामीण कार्य विभाग रामगढ़ के कार्यपालक अभियंता को संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने चिकोर पंचायत स्थित अपने गांव लादी में गार्डवाल बनाने की मांग की है। पत्र में ग्रामीणों ने बताया है की गार्डवाल नहीं होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। इसलिए लादी गांव स्थित लछिंदर राम के घर से लेकर कपूरी देवी के घर तक तकरीबन 100 मीटर गार्डवाल बनाने की मांग की है। आवेदन में परमेश्वर राम, बालदेव राम, लक्ष्मण कुमार, वीणा मेहरा, रीना देवी, मालती, लछिंदर राम, गौतम कुमार, लखन राम के अलावा मुखिया सविता तुरी के हस्ताक्षर मौजूद हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.