लातेहार, सितम्बर 8 -- लातेहार, प्रतिनिधि। जिले के बारियातू थाना के सामने एनएच 22 पर सोमवार को डीटीओ उमेश मंडल के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 43 बड़े और छोटे वाहनों की जांच की गई। इस दौरान जिनके पास कागजात में कमी पाई गई उनका चालान काटा गया। जांच अभियान में 16 वाहनों का चालान काटा गया, जिससे सरकार को कुल 45 हजार रूपये की राजस्व प्राप्त हुई। बारियातू में वाहन जांच अभियान के दौरान डीटीओ उमेश मंडल ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय अपने गाड़ी में सभी कागजात लेकर निकलें, ताकि वाहन जांच के दौरान आपको किसी परेशानी का सामना ना परना पड़े। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.