लातेहार, फरवरी 7 -- लातेहार, प्रतिनिधि। नगर पंचायत लातेहार में चल रहे चुनावी प्रक्रिया के तहत नामांकन की स्क्रूटनी एवं नाम वापसी की प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हो गई। नामांकन के बाद निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता के समक्ष अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्य पद के प्रत्याशियों के नामांकन प्रपत्रों की जांच की गई। जांच के उपरांत अध्यक्ष पद पर नामांकन दाखिल करने वाले सभी प्रत्याशियों के प्रपत्र वैध पाए गए। अध्यक्ष पद के लिए कुल 9 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, जिनमें बैजंती देवी, सेलेस्टीन कुजूर, भगतु नगेसिया, मिलयानी कुजूर, महेश सिंह, नीना कुमारी तिर्की, बिलासी तोपनो, आशा देवी एवं सूर्यदेव भगत शामिल थे। हालांकि नाम वापसी की अंतिम तिथि शुक्रवार को अध्यक्ष पद से आशा देवी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके अलावा नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों से भी त...