रामगढ़, जनवरी 27 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। लातेहार में आयोजित होने वाली सब जूनियर (अंडर-16) बालक और बालिका वर्ग की अंतर जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। यह प्रतियोगिता 30 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक लातेहार में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रामगढ़ जिला वॉलीबॉल संघ की ओर से अंडर-16 बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों का ट्रायल सह चयन प्रक्रिया 29 जनवरी को आयोजित की जाएगी। यह ट्रायल दोपहर 2 बजे से रांची रोड स्टेशन वॉलीबॉल मैदान में संपन्न होगा। ट्रायल के दौरान संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी और चयनकर्ता उपस्थित रहेंगे, जिनमें जी मिश्रा, अख्तर हुसैन, बसंत नायक, सुरेश्वर नाथ प्रसाद, शिवलाल महतो, प्रभाकर कुमार, नूतन कुमार और चंदन कुमार शामिल हैं। संघ ने सभी इच्छुक प्रतिभागियों को निर्देश दिया है कि वे ट्रायल के सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.