लातेहार, फरवरी 9 -- लातेहार प्रतिनिधि।।नगर पंचायत लातेहार के चुनाव की तिथि जैसे जैसे नजदिक आती जा रही है। वैसे वैसे मतदाता भी अपनी समस्याओं को लेकर मुखर होने लगे हैं। इसी क्रम में नगर पंचायत चुनाव को लेकर वरिष्ठ स्थानीय नागरिकों की सोच, अपेक्षाओं एवं सुझावों को जानने के उद्देश्य से हिंदुस्तान अखबार के प्रतिनिधि द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र के समाजिक कार्यकर्ताओं,स्थानीय लोगों से संवाद किया गया। संवाद के दौरान स्थानीय नागरिकों ने नगर क्षेत्र से जुड़ी मूलभूत एवं जमीनी समस्याओं को खुलकर सामने रखा और आगामी नगर अध्यक्ष व वार्ड प्रतिनिधियों से अपनी अपेक्षाएं साझा कीं। स्थानीय लोगों ने एक स्वर में कहा कि इस बार नगर अध्यक्ष पद के लिए ऐसे योग्य, ईमानदार एवं जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील प्रत्याशी का चयन होना चाहिए, जो लातेहार नगर पंचायत की प्रमुख समस...