लातेहार, मई 12 -- लातेहार, प्रतिनिधि। लातेहार थाना क्षेत्र के सांसग पंचायत अंतर्गत ग्राम पतरातू के तरवाटांड़ टोला निवासी जगदेव उरांव के घर में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण उनके घर में रखे गए एक लाख रुपए नगद,चावल, गेहूं ,महुआ, राय, उरद, बटूरा ,लहसुन समेत कई खाद्य सामग्री जलकर बर्बाद हो गई। इस संबंध में भुक्तभोगी जगदेव उरांव ने बताया कि आठ मई की रात अचानक दो बजे घर से धुआं और आग की लपटे उठने लगी। इसके बाद आसपास के लोगों को तुरंत सूचित किया गया। परंतु तब तक आग पूरे घर में फैल चुकी थी और कमरे के चावल की बोरी में रखा लगभग एक लाख रुपए और कई खाद्य सामग्री जलकर बर्बाद हो गई। उन्होंने आशंका जताई हैं कि किसी अज्ञात लोगों के द्वारा उनके घर में आग लगाई गई है। हालांकि पास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। तब तक सारे चीज बर्बाद हो चुके थे। घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.