लातेहार, अक्टूबर 6 -- लातेहार,मनिका प्रतिनिधि। लातेहार जिला कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में कामेश्वर यादव की नियुक्ति की गई है। श्री यादव की खबर मिलते ही पूरे जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। नए जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए मनिका विस के विधायक रामचन्द्र सिंह ने कहा कि कामेश्वर यादव के नेतृत्व में लातेहार जिला कांग्रेस कमेटी और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन अब नए जोश और दिशा में आगे बढ़ेगा। वरिष्ठ कांग्रेसी एवं प्रथम जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा कि कामेश्वर यादव के अध्यक्ष बनने से संगठन का और विस्तार होगा। वे सभी को साथ लेकर चलने का कार्य करेंगे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कामेश्वर यादव ने पार्टी आलाकमान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को बूथ स्तर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.