लातेहार, अगस्त 29 -- लातेहार, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के रिचुघुटा स्थित पाहनटोला निवासी मजदूर नंदलाल सिंह की आकस्मिक मौत चेन्नई रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार को हो गई। जानकारी के अनुसार, नंदलाल सिंह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और अपने दोस्तों के साथ ट्रेन से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और चेन्नई स्टेशन के पास ही उनका निधन हो गया। सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद उनके साथ आए साथी उन्हें लावारिस छोड़कर फरार हो गए। ट्रेन में मौजूद यात्रियों की सूचना पर चेन्नई आरपीएफ ने शव को कब्जे में लेकर पास के अस्पताल भेजा और आधार कार्ड के माध्यम से पहचान कर परिजनों को सूचना दी। मृतक के साला अर्जुन सिंह ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है और वे शव लाने में असमर्थ हैं। उन्होंने लातेहार उपायुक्त को आवेदन देकर जिला प्रशासन से म...