लातेहार, जनवरी 16 -- लातेहार, प्रतिनिधि। लातेहार जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में अंडर-16 क्रिकेट टीम के 15 खिलाड़ियों का चयन लातेहार खेल स्टेडियम में शुक्रवार को किया गया। चयनित टीम शनिवार की अपराह्न 12 बजे अंतर जिला अंडर-16 प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जामताड़ा रवाना होगी। जिला क्रिकेट संघ के सचिव अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि अंडर-16 टीम के कप्तान के रूप में शिवांश सिंह राठौर का चयन किया गया है,जबकि उपकप्तान एवं विकेटकीपर की जिम्मेदारी प्रवीण उरांव को सौंपी गई है। टीम के अन्य सदस्यों में अंकुश कुमार, आर्यन यादव, सतीश कुमार, लक्ष्य राज, कृष्णा कन्हैया, निखिल रंजन, प्रियांशु सिंह, आयुष कुमार सिंह, अमित मुंडा, हिमांशु कुमार, सोनू प्रसाद, प्रियांशु कुमार एवं मो. चांद अली शामिल हैं। टीम में बतौर कोच समरेश बादल एवं टीम मैनेजर धीरेंद्र सिं...