फरीदाबाद, मार्च 18 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को पेश किए अपने पहले बजट में महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए बड़े कदम उठाए हैं। बजट में मुख्यमंत्री ने लाडो लक्ष्मी योजना की घोषणा की, जिसके तहत जिले की लगभग साढ़े तीन लाख महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। हालांकि ये अभी घोषणा है। योजना के तहत जो महिलाएं योग्य होंगी।उन्हें ही यह पैसे दिए जाएंगे। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। बजट भाषण में मुख्यमंत्री ने महिला उत्थान के लिए अनेक घोषणाएं की, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 2100 रुपये की मदद करेगी। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से प्राप्त आंकडों के अनुसार जिले में करीब साढे तीन लाख बीपीएल कार्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.