खंडवा, फरवरी 15 -- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने शनिवार को खंडवा जिले के पंधाना में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी करते हुए 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में एक क्लिक से 1,836 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। यह राशि महिलाओं को महाशिवरात्रि से पहले आर्थिक सहायता के रूप में दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के तहत बहनों को 1,500 रुपये की सौगात दी जा रही है। अब तक इस योजना के अंतर्गत कुल 52,304 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हितग्राहियों को वितरित की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है और राज्य सरकार हर कदम पर महिलाओं के साथ खड़ी है। यह भी पढ़ें- ऐसे हुई थी साध्वी प्रेम बाईसा की मौत, 18 दिन की जांच के बाद पुलिस ने किया खुलासा यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.