रामपुर, अक्टूबर 10 -- क्षेत्र के गांव लाड़पुर सेमरा में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों में दहशत और विभागीय लापरवाही को लेकर आक्रोश देखा गया। गुरुवार को डीएफओ प्रणव जैन के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर जांच की और आसपास के खेतों व जंगलों में सघन कांबिंग अभियान चलाया। तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि होने के बाद डीएफओ ने शुक्रवार तक जंगल में पिंजरा लगाने का आश्वासन दिया है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात मंसूरपुर-लाड़पुर मार्ग पर स्थित प्राथमिक विद्यालय के निकट तेंदुआ दिखाई दिया था। गांव निवासी सुशील कुमार दिवाकर के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों में तेंदुए की फुटेज दर्ज हुई, जिसमें वह सड़क पर चहलकदमी करता हुआ नजर आ रहा है। फुटेज सामने आने के बाद गांव में हड़कंप मच गया और लोग घरों में दुबक गए। ग्रामीणों का कहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.