जहानाबाद, अप्रैल 7 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शहर में संचालित एक मॉल में बतौर डिलीवरी बॉय के रूप में काम करने वाले दो युवकों के साथ मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मारपीट की घटना में पश्चिमी ऊंटा मोहल्ला के प्रिंस कुमार और सूरज कुमार घायल हुए हैं। ज्यादा चोट रहने की वजह से सूरज कुमार का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। मारपीट करने वाले लोगों की संख्या चार बतायी गयी है। इस संबंध में नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। डिलीवरी बॉय प्रिंस कुमार ने पुलिस को बताया है कि रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वे दोनो सामानों की डिलीवरी करने के लिए जा रहे थे। इस दौरान एक जेनरल स्टोर के समीप तीन-चार लोग आ धमके और दोनों को पकड़ लिया। यह भी कहा है कि उन लोगों के साथ लूटपाट नही की गई है। सिर्फ मारपीट की गई है। मारपीट के दौरान प्रिंस कुमार किसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.