उरई, फरवरी 19 -- उरई। लखनऊ में विधानसभा घेराव में सरकार द्वारा लाठी चार्ज कराए जाने से खफा कांग्रेसियों ने शहर में धरना देकर प्र्रदर्शन किया। इस पर पार्टी के लोगों ने लाठीचार्ज की निंदा करते हुए सरकार पर भड़ास निकाली और आरोप लगाया कि सरकार लोगों की आवाज को दबाने का काम कर रही है। जब कांग्रेसियों ने मनरेगा का नाम बदले जाने पर लखनऊ में जाकर प्रदर्शन किया तो लाठीचार्ज कराई गई। गुरुवार को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में गांधी चबूतरा पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष अरविंद सेंगर व शहर अध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने कहा, जब तक लाठी चार्ज करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक कांग्रेसी चुप नहीं बैठेंगे। कांग्रेस मनरेगा के कोआर्डिनेटर राजेश प्रजापति ने कहा कि सरकार तानाशाही पर उतर आई है। जनता की आवाज उठ...