मुजफ्फर नगर, फरवरी 12 -- लाटरी के रुपये मांगने पर भूड निवासी युवती ने बुजुर्ग व्यक्ति पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। गुरूवार को कोतवाली पहुंचे सद्दीक नगर निवासी यामीन और दिलशाद पड़ोसियों के साथ कोतवाली पहुंचे। बताया कि इस्लामाबाद भूड निवासी एक व्यक्ति के पास तीन साल पहले लाटरी डालनी थी। व्यक्ति ने दो साल तक चली लाटरी के रुपये देने की बात कही थी। तीन साल बीत जाने के बाद भी रुपये नहीं दिए। दोनों ने पांच लाख से अधिक की रकम व्यक्ति पर बकाया बताया है। आरोप है कि जब भी रुपये मांगने पहुंचते है तो गाली-गलौज करते हैं। दो दिन पूर्व यासीन अपने रुपये मांगने के लिए उसके घर पहुंचा। घर में मौजूद महिलाओं ने कहा कि वो नहीं है। यासीन ने रुपये देने को कहा तो महिलाओं ने पीड़ित पर छेड़छाड़ करने...