भागलपुर, सितम्बर 11 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दुर्गापूजा में अब महज 11 दिन शेष रह गए हैं। शहरभर में पूजा समितियों की तैयारियां जोरों पर है। वहीं विभिन्न मंदिरों में वर्षों से चली आ रही परंपराओं को आज भी उसी श्रद्धा के साथ निभाया जा रहा है। कई स्थानों पर आज भी पूजा पारंपरिक ढंग से संपन्न की जाती है। शहर के लाजपत पार्क मंदिर की शक्ति की देवी मां दुर्गा भक्तों की मन्नतें पूरी करती हैं। यहां मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना और पूजन की परंपरा वर्ष 1953 से चली आ रही है। इस मंदिर में लगभग 71 वर्षों से पूजा-अर्चना की पूरी जिम्मेदारी एक ही परिवार द्वारा निभाई जाती है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। आज भी इस मंदिर में अपार श्रद्धा और आस्था देखने को मिलती है। मंदिर के प्रबंधक आश्विनी गुप्ता ने बताया कि उनके पिता स्व. महेंद...