पटना, दिसम्बर 27 -- बिहार में राज्य सरकार की ओर से संचालित बुनियाद केंद्र लाचारों और वृद्धों का सहारा बन रहे हैं। वृद्धजनों, विधवाओं और दिव्यांगों की देखभाल के लिए बिहार में 101 बुनियाद केंद्र संचालित की जा रही है। इनमें 38 केंद्र जिला स्तर और 63 केंद्र अनुमंडल स्तर पर संचालित हैं। इसके जरिए फिजियोथेरेपी, आंखों की जांच, साइकोलॉजिस्ट की सुविधा और पेंशन संबंधित सुविधाएं नि:शुल्क दी जाती है। शनिवार को समाज कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इन केंद्रों में वर्ष 2017 से अबतक 16 लाख 56 हजार 259 लाभुकों को सेवा का लाभ दिया गया है। इनमें 10 लाख 94 हजार वृद्धजन, 4 लाख 59 हजार दिव्यांजन और 10 लाख 2 हजार विधवा शामिल है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सुरक्षा सेवाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाना है। बुनियाद केंद्र में दी जाने वाली सुविधा बुनिया...