अलीगढ़, नवम्बर 21 -- अलीगढ़ । नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एम्प्लॉइज संघ का त्रेवार्षिक अधिवेशन प्रयागराज में केंद्रीय पदाधिकारियों व वर्किंग कमेटी मेंबर का चुनाव किया गया। अलीगढ़ सीएमआई संजय शुक्ला को लागतर तीसरी बार निर्विरोध एनसीआरईएस वर्किंग कमेटी मेंबर चुना गया। जिससे कर्मचारियों में खुशी की लहर है। उन्होंने बताया कि वह कर्मचारियों के हित में सदैव उनकी समस्याओं का निवारण करते हैं। अपने कर्मचारी साथियों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी स्तर पर कर्मचारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, जिसके लिए कितनी भी लडाई लड़नी पड़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.