कन्नौज, जनवरी 26 -- तिर्वा, संवाददाता। प्रसिद्ध लाख-बहोसी पंक्षी बिहार में विदेशी परिदों के शिकार का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार की भोर शिकारियों ने बहोसी झील में घुसकर साइबेरियन पिनटेल पक्षियों का शिकार किया। अचानक कुछ ग्रामीणों के आ जाने से करीब दो दर्जन परिदों को मृत अवस्था में छोड़कर शिकारी भाग गए। करीब 80 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैले लाख-बहोसी पक्षी बिहार में प्रति वर्ष सर्दी के मौसम में विदेशों से लाखों की तादात में मेहमान पक्षी आते हैं। इसकी सुरक्षा के लिए भी कई कर्मचारी तैनात है। इसके बावजूद भी मेहमान परिदों का शिकार होता रहता है। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की भोर शिकारियों ने झील में घुसकर दर्जनों पक्षियों का शिकार किया है। उन्होने इसकी जानकारी इंदरगढ़ पुलिस व पक्षी बिहार प्रशासन को दी है। इसके बावजूद भी अभी तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.