कन्नौज, दिसम्बर 31 -- तिर्वा, संवाददाता। सर्दी आते ही लाख बहोसी झील में विदेशी पक्षियों के झुंड आ जाते हैं, लेकिन उनका शिकार करने के लिए शिकारी तरह-तरह के प्रयत्न करके उनका शिकार करते हैं। आए दिन पक्षियों के शव झील के किनारे दिखाई पड़ते हैं। जिससे सिद्ध होता है कि शिकारियों द्वारा दवा डालकर पक्षियों का शिकार हो रहा है, लेकिन वन विभाग के कर्मचारियों ने साफ इंकार किया है। सर्दी आते ही लाख बहोशी झील में विदेशी परिंदे झील की शोभा में चार चांद लगाते हैं। पक्षियों की आहट शुरू होते ही झील के आसपास शिकारी सक्रिया हो जाते हैं। वन विभाग के कर्मचारियों से मिलकर पक्षियों के खाने में जहर आदि मिलाकर उनको मारने का प्रयत्न किया जाता है। मंगलवार को भी झील के किनारे कई पक्षियों के शव दिखाई पड़े हैं। जिससे जाहिर होता है कि दबे पांव शिकारी अपने कार्य में सफल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.