हापुड़, जुलाई 24 -- पिलखुवा। शिवरात्री पर्व के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। चंडी मंदिर, दहपा प्राचीन शिव मंदिर, मोहल्ला महादेव राणा पट्टी स्थित महादेव मंदिर समेत अन्य मंदिरों में शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। गांव दहपा स्थित प्राचिन शिव मंदिर व चंडी मंदिर का प्रांगण भोले के जयकारों से गूंज उठा। गांव दहपा स्थित प्राचिन शिव मंदिर के पुजारी मनोज शर्मा ने बताया कि इस बार करीब एक लाख से अधिक शिव भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। उन्होंने बताया कि मंदिर का कपाट खुलते ही भक्तों का तांता लग गया था। जिसके बाद भगवान शिव का जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। चंडी मंदिर अध्यक्ष अखिलेश मित्तल ने कहा कि मंदिर के आसपास का वातावरण शिव के उद्घोष से गूंज उठा। मंदिर के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.