हरिद्वार, फरवरी 15 -- उत्तराखंड जन विकास मंच ने जिलाधिकारी कार्यालय पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री को ज्ञापन सौंपा। विकास मंच ने कहा कि द लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एवं थ्रिप्ट को ऑपरेटिव सोसाइटी ने निवेशकों का धन नहीं लौटाया। इसमें उच्च स्तरीय जांच की जाए। जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में कहा कि समिति के कार्यकर्ताओं ने लोगों का धन इकट्ठा किया और 29 अक्टूबर 2024 से इस समिति को बंद कर दिया गया। कहा कि निवेशकों का धन डूबने की आशंका बनी हुई है। मंच के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि सोसाइटी में कार्यरत सभी कार्यकर्ता कार्य संचालक और एजेंट दोहरी मुसीबत का सामना कर रहे हैं जबकि इनका उनमें कोई दोष नहीं है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में उच्च स्तरीय जांच की जाए। ताकि दोषियों के वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.