नई दिल्ली, मार्च 19 -- - राणा प्रताप बाग में हुई चोरी की गुत्थी सुलझी नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भारत नगर इलाके में स्थित राणा प्रताप बाग में एक मकान में दिन दहाड़े हुई चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने पकड़े गए आरोपी विजय उर्फ गंजा के पास से 25 लाख रुपये की कीमत के जेवरात बरामद किए हैं। पुलिस उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य बदमाशों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने आरोपी को राणा प्रताप बाग इलाके में स्थित किशोर नगर दबोचा है। जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी नशे के आदी है। उसके खिलाफ चोरी के छह अन्य मामले दर्ज मिले हैं। इलाके के डीसीपी भीष्म सिंह ने बताया कि 14 मार्च को राणा प्रताप बाग इलाके में चोरी होने की शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.