सहारनपुर, फरवरी 16 -- बड़गांव, संवाददाता। कस्बे में एक दूल्हे ने शगुन में मिले सात लाख रुपये का कैश लौटाकर नारियल व एक रुपया लेना स्वीकार किया। क्षेत्र में दूल्हे के बिना दहेज का विवाह करने पर वाहवाही हो रही है। रविवार को कस्बा बड़गांव निवासी दीपक पुंडीर की बेटी वंशिंका की करनाल हरियाणा के गांव कैरवाली से बारात आई थी। दुल्हन के पिता ने दूल्हे अजय राणा पुत्र बिजेंद्र सिंह को शगुन के रूप में सात लाख रुपये दिए। तो दूल्हे ने हाथ जोड़कर सात लाख रुपये वापस कर शगुन में एक रुपया व नारियल लेकर बिना दहेज के विवाह रचाने की मिसाल पेश की है। एक ओर जहां दहेज को लेकर तमाम मसले सामने आते हैं वहीं अजय ने बिना दान दहेज के विवाह करके समाज में मिशाल पेश की। दूल्हे ने दहेज को समाज के लिए कलंक बताया है। प्रधान शिवकुमार सिंह राणा, पूर्व प्रधान कालूराम, सुखपाल स...