नई दिल्ली, मार्च 17 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में 15 मार्च को राजस्थान से एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों प्रधान, भंवर सिंह उर्फ भूरा, राम अवतार सोनी और एक महिला के पास से चोरी किया गया लाखों का माल बरामद किया गया है। सभी आरोपी अजमेर राजस्थान के रहने वाले हैं। राम अवतार सोनी चोरी का सामान खरीदने का काम करता था। पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस को कैलाश कॉलोनी एच ब्लॉक में रहने वाले एक शख्स ने 21 फरवरी को अपने घर में चोरी की शिकायत दी। पीड़ित ने बताया कि वह परिवार के साथ फरीदाबाद में लगे सूरजकुंड मेले में घूमने गया था। वापस लौटने पर फ्लैट का दरवाजा टूटा मिला। फ्लैट में रखे तकरीबन 6 लाख रुपये नकद और लाखों के गहने गायब हैं। इस पर पुलिस ने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.