गोरखपुर, फरवरी 6 -- गोरखपुर के चौरीचौरा क्षेत्र में तैनात एक बिजली विभाग के जेई पर भारी भरकम रकम हड़पने का गंभीर आरोप लगा है। बरगदवा के विकास नगर निवासी अमित कुमार पांडेय का दावा है कि जेई ने उनके और उनके करीबियों से संविदा पर नौकरी दिलाने और बिजली बिल ठीक करने के नाम पर कुल 6.70 लाख रुपये लिए हैं। पीड़ित ने इस मामले की लिखित शिकायत मुख्य अभियंता कार्यालय में दर्ज कराई है और न्याय की गुहार लगाई है। यह भी पढ़ें- नौकरी के नाम पर ठगी, एम्स का नाम इस्तेमाल कर 7.46 लाख हड़पे; महिला गिरफ्तार यह भी पढ़ें- फर्जी आईएएस ने जमीन दिलाने के नाम पर किसान से हड़पे 4.50 लाख रुपये नौकरी और बिल संशोधन के नाम पर वसूली अमित कुमार के अनुसार, यह मामला साल 2021 से शुरू हुआ जब आरोपी जेई अमहिया उपकेंद्र पर तैनात थे। आरोप है कि जेई ने भतीजे और एक अन्य व्यक्ति को ब...