नई दिल्ली, मार्च 15 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। उत्तर पश्चिमी जिले की मौर्या एन्क्लेव पुलिस ने शनिवार को एक सेंधमार को लाखों की विदेशी मुद्राओं समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि इसके पास से पुलिस को 1.75 लाख रुपये, 1695 ऑस्ट्रेलियन डॉलर, एक हजार दिरम, सात दिनार, एक मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल वाहन चोरी की रकम से ही खरीदे गए थे। पकड़े गये आरोपी की पहचान राहुल के रूप में हुई है। वह आदतन अपराधी है। उसने छत्तीसगढ़ में एक दुष्कर्म जैसे घिनौने वारदात को भी अंजाम दिया था। मूल रूप से वह छत्तीसगढ़ के कांकर जिले का रहने वाला है। पुलिस को आरोपी के खिलाफ शुक्रवार को शिकायत मिली थी। इसके बाद शिकायतकर्ता जगदीश अरोड़ा द्वारा उपलब्ध कराए गए सीसीटीवी फुटेज व स्थानीय सूत्रों से पूछता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.