किशनगंज, अक्टूबर 7 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र की तीन प्रमुख नदियां कनकई, रतवा एवं गोरिया नदियों के जलस्तर में रविवार को हुई वृद्धि से नदी किनारे बसे लोगों की मुश्किलें भी बढ़ने लगी है। सोमवार को हालाकि नदियों के जलस्तर में काफी कमी देखी गई लेकिन जलस्तर के घटते ही कटाव भी तेज हो गया। कनकई नदी किनारे स्थित मटियारी,कालपीर आदि जगहों पर जलस्तर बढ़ने से गांव में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए थे। जलस्तर घटने के साथ गांव से पानी का भी निष्कासन होना शुरू हो गया है। वहीं रतवा नदी किनारे स्थित धापरटोला , पुराना टेढ़ागाछ , फुलबरिया, रामपुर, सुहिया, देवरी खास आदिवासी टोला आदि जगहों पर भी जलस्तर घटते ही कटाव काफी बढ़ गया है। बृहस्पतिवार की रात्रि से रुक रुक कर हो रही बारिश से नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि होती जा रही है। जलस्तर बढ़न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.