गंगापार, मई 11 -- तहसील परिसर में एसडीएम आवास के पास स्थापित पेयजल योजना मरम्मत व रख रखाव के अभाव में कई वर्षो से ठप पड़ी है। सपा के पूर्व विधायक गिरीश चन्द्र उर्फ गामा पांडेय के अनुसार यह योजना बहुत अच्छी थी, लेकिन संबधित अधिकारियों की लापरवाही से कुछ ही समय में खराब हो गई। मेजा के अधिवक्ता दुर्गेश तिवारी, मनोज कुमार शुक्ल सहित कई अधिवक्ताओं ने बताया कि अधिवक्ताओं की मांग पर पूर्व विधायक गामा पांडेय ने पूर्वांचल विकास निधि से तहसील परिसर में पेयजल की मंजूरी दिला दी थी। लाखों रुपये से स्थापित इस परियोजना का लोकार्पण पूर्व विधायक द्वारा 23 मई को कर दिया गया। लोकार्पण के बाद वर्ष भर तो शुद्ध पेयजल मिला, इसके बाद तकनीकी खराबी से योजना पर ग्रहण लग गया। जल निगम की इस परियोजना के साथ मेजारोड बाजार के पटेल चौराहे पर लाखों की योजना स्थापित हुई थी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.