मुजफ्फर नगर, मार्च 26 -- खतौली। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 25 साल की युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। युवती घर से नगदी के अलावा लाखों कीमत के जेवर भी साथ ले गई। युवती के भाई ने गांव निवासी एक युवक के विरुद्ध बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में केस दर्ज कराया है। एक गांव निवासी ने बताया कि उसकी बहन को गांव निवासी एक युवक रविवार को बहला फुसला कर ले गया है। काफी तलाश के बाद भी युवक का पता नहीं चल पाया है। युवती घर से हजारों की नगदी के अलावा लाखों कीमत के जेवरात भी अपने साथ ले गई है। भाई ने बहन की जान को खतरा बताते हुए पुलिस में तहरीर देकर आरोपी युवक को पकड़ने की मांग की। दी गई तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.