शामली, अप्रैल 7 -- थाना भवन क्षेत्र के गांव में नाबालिक युवती घर में रखे जेवरात व नगदी लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पीड़ित माँ ने गांव के ही आरोपी युवक के खिलाफ नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जाच प्रारंभ कर दी। थाना भवन क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर दी कि पीड़ित के जेठ की मृत्यु हो गई थी। जिसके चलते परिवार जेठ के घर पर था। घर पर मात्र उसकी 15 वर्षीय पुत्री थी कुछ देर बाद जब महिला अपने घर पर पहुंची तो पुत्री को गायब पाया। इस बीच बक्सा खुला देखा तो बक्से से सोने चांदी के आभूषण व लगभग 1.20 लाख रुपए गायब मिले। पीड़ित व परिजनों ने युवती की तलाश की परंतु कोई सुराग नहीं लग सका। इस बीच ग्रामीणों ने बताया कि युव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.