औरैया, जनवरी 31 -- दिबियापुर, संवाददाता। बेहद संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार दोपहर नगर के वीर अब्दुल हमीद नगर वार्ड में लाखों रुपए की चोरी की घटना में पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द खुलासा होगा। नगर के मोहल्ला वीर अब्दुल हमीद नगर निवासी मोहम्मद जहीर और उनके परिजन जुमा की नमाज अदा करने दोपहर करीब डेढ़ बजे स्थानीय जामा मस्जिद गए थे। इस दौरान घर में मौजूद महिलाएं दूसरी मंजिल पर थीं। बताते हैं कि किसी अज्ञात ने मौके का फायदा उठाकर नीचे बने कमरे से जेवर पार कर दिए। नमाज पढ़ने के बाद जब मोहम्मद जहीर और परिजन घर लौटे तो कमरे में सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए ।इस बीच जब परिवारीजनों ने अलमारी में रखे जेबरात देखे तो वह गायब मिले। घटना के बाद पीड़ित ने मामले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.