मुरादाबाद, फरवरी 11 -- मंगलवार को नगर के बूथ संख्या 229 पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर विचार विमर्श किए गये। मंगलवार को वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपने संघर्ष के दौरान जनसंघ की स्थापना की थी, जो आगे चलकर भारतीय जनता पार्टी के रूप में विशाल वृक्ष बनी। आज विश्व की सबसे अधिक सदस्य वाली पार्टी यदि कोई है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। जो भारत को विश्व गुरु बनाने का प्रयास कर रही है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए भारतीय जनता पार्टी के बताए हुए मार्ग पर चलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को पूरा करेगा। पंडित दीनदयाल को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वाले में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्...