हजारीबाग, जनवरी 8 -- हजारीबाग, निज प्रतिनिधि । उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में अपर समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी और जिले के सभी पैक्सों में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों के साथ वेबिनार के माध्यम से धान अधिप्राप्ति कार्य की विस्तृत समीक्षा की गई।समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने जिला स्तर पर प्रतिनियुक्त सभी दण्डाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आर्थिक रूप से पिछड़े किसानों के धान की अधिप्राप्ति प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि किसी भी परिस्थिति में बिचौलियों को हावी नहीं होने दिया जाए।उपायुक्त ने निर्देश दिया कि क्रय किए गए धान को किसी भी सूरत में खुले स्थान में नहीं रखा जाए। ऐसा पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पैक्स में रखे गए धान की सुरक्षा का पूर्ण दायित्व संबंधित दण्डाध...