विकासनगर, जनवरी 12 -- लाखामंडल में गुलदार की दहशत है। तीन दिन पहले गुलदार ने दो लोगों पर हमला किया। ये दोनों किसी तरह बच निकले। इसके साथ गुलदार गाय, बैल और बकरी आदि पर हमला कर रहा है। उत्तराखंड जनजाति परिषद के उपाध्यक्ष गीताराम गौड़ ने प्रभागीय वनाधिकारी चकराता से गुलदार की दहशत से लोगों को निजात दिलाने को कहा है। गीताराम गौड़ ने डीएफओ को भेजे पत्र में कहा है कि सीमांत लाखामंडल क्षेत्र के आसपास घूम रहे गुलदार ने विगत नौ जनवरी को गंगनाली पानी स्थान बर्नीगाड़ में दो व्यक्तियों पर हमला किया। इसके बाद लाखामण्डल, धौरा पुडिया, गोठाड़ और बर्नीगाड़ यमुना घाटी क्षेत्र की जनता भय के वातावरण में जी रही है। उन्होंने कहा है कि लाखामण्डल के कोटिया सेरा एवं उसके गांव के नीचे की भूमि और आम रास्तों पर झाडीनुमा जंगल पनप रहा है। इससे जंगली जानवर आसानी से लोग...