बक्सर, फरवरी 15 -- डुमरांव, संवाद सूत्र। स्थानीय प्रखंड के लाखनडिहरा गांव में महाशिवरात्रि के अवसर पर सामूहिक रुद्राभिषेक के साथ संध्या भक्ति जागरण का आयोजन होगा। इस दौरान सैकड़ों शिवभक्त बाबा नर्मदेश्वर नाथ शिव मंदिर के प्रांगण में रुद्राभिषेक कर वातावरण भक्तिमय बनायेंगे। आचार्य शत्रुंजय ओझा, शास्त्री राहुल कुमार चौबे, पं. रजनीकांत चौबे, पं. पशुपतिनाथ ओझा व पं. बब्लू दुबे द्वारा पूजन को संपन्न कराया जायेगा। पंडितों ने बताया कि रुद्राभिषेक में शंकर भगवान के रुद्र अवतार की पूजा की जाती है। यह भगवान शिव का प्रचंड रूप माना जाता है जो समस्त ग्रह बाधाओं और समस्याओं का नाश करता है। वहीं आयोजन समिति के विजयकांत दुबे ने बताया कि गांव की सुख-शांति के साथ देश की समृद्धि को लेकर इस धार्मिक अनुष्ठान को आयोजित होगा। रुद्राभिषेक के बाद भस्म आरती तथा संध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.