झांसी, जनवरी 13 -- मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। आयुक्त सभागार में कहा कि झांसी मंडल के तीनों जनपदों में 1 जनवरी 2026 से सड़क सुरक्षा माह संचालित है, इसके सफल क्रियान्वयन हेतु संबंधित विभाग अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरतापूर्वक करें। पंचायती राज विभाग के अधिकारी लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु विकासखंड स्तर पर बैठकें आयोजित कराएं। ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत ग्रामवासियों को लाउडस्पीकर के माध्यम से सड़क सुरक्षा संदेश प्रसारित कराए जाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...