जहानाबाद, अप्रैल 25 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता मखदुमपुर थाना क्षेत्र के छज्जोपुर का युवक बबलू कुमार गोली लगने से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह मखदुमपुर बाजार से लाइब्रेरी से पढ़कर शाम को घर लौट रहा था। घर लौट के क्रम में करीब 7:30 बजे धनकौल गांव के निकट उसे अपराधियों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह सड़क किनारे गिरा हुआ था। आने जाने वाले लोगों ने समझा की दुर्घटना होकर गिर गया है। बाद में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना 112 पर पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। अस्पताल आने के बाद चिकित्सक ने देखा तब पता चला कि उसे सिर में गोली लगी हुई है। प्राथमिक इलाज के बाद तत्काल सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर किया गया। स्थिति गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ओमप्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.