बलिया, जनवरी 4 -- बलिया। शहर के सतनी सरांय (भृगु आश्रम) में शनिवार को कुछ लोगों ने लाइब्रेरी संचालक और कर्मचारी को मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। अनीश सिंह ने कोतवाली पुलिस को बताया है कि लाईब्रेरी पर था तभी बाहर अचानक शोर सुनाई देने लगा। आवाज सुनकर बाहर निकाला तो कुछ लोग मेरे छात्र पवन यादव से लड़ाई कर रहे थे। जब मै बीच-बचाव किया, लेकिन वो लोग नही माने और फिर मेरे साथ लडाई करने लगे। इस बीच मेरे लाईब्रेरी की देखरेख करने वाले कर्मचारी दिव्याशुं सिंह मुझे बचाने के लिए आये लेकिन फिर भी सारे तीन अज्ञात लड़के हमको और हमारे कर्मचारी को ईट और डण्डे से मारने लगे। इसमें सम दोनों लोगों का सिर फट गया हम लोग बेहोश हो गये। मोहल्ला के लोगों ने डाक्टर के यहां पहुंचाया जहां होश आने पर याद आया कि मुझे पवन य...