बांदा, मई 10 -- बांदा। संवाददाता शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला की युवती के मुताबिक, शुक्रवार सुबह आठ बजे के करीब लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए गई। वहां पढ़ रही थी कि अभय गुप्ता उर्फ रितिक निवासी बंगालीपुरा आकर सीट के पास खड़ा हो गया। बाहर चलने के लिए कहा। उसकी बात का विरोध करते हुए कि अपने माता-पिता को फोन लगा दूंगी। यह कहते ही मोबाइल छीन लिया और बाहर निकल गया। उसके पीछे लाइब्रेरी के बाहर गयी। मोबाइल वापस लेने की कोशिश की तो उसने मारपीट और बदतमीजी की। साथ चलने के लिए दबाव बनाया। विरोध करने पर जबरजस्ती ले जाने का प्रयास किया। पीड़िता की तहरीर पर शहर कोतवाली में मामला दर्ज हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.