मुरादाबाद, अप्रैल 22 -- लाइनपार क्षेत्र में सोमवार देर रात पानी की पाइप लाइन फट गई। इससे लाइनपार की लाखों की आबादी परेशान रही। भीषण गर्मी में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान रहे। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हुई। क्षेत्रीय पार्षद की सूचना पर सुबह नौ बजे जलकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेयजल लाइन के फाल्ट को ठीक कराया। इसके बाद ही करीब पांच घंटे बाद लोगों के घरों में पानी पहुंचा। तब लोगों ने राहत की सांस ली। लाइनपार इलाके में चौधरी चरण सिंह चौक से लेकर कैल्टन स्कूल तक की सड़क सीएम ग्रिड योजना के तहत बनाई जा रही है। जेसीबी से नाला खुदाई का कार्य चल रहा है। सोमवार रात खुदाई के दौरान अचानक पानी की पाइप लाइन फट गई। मंगलवार सुबह लोगों के घरों तक पानी की सप्लाई नहीं पहुंचने से लाखों की आबादी परेशान रही। हैंडपंपों पर पानी के लिए लंबी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.