महाराजगंज, फरवरी 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से जिले में केंद्र सरकार की रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम यानी आरडीएसएस योजना का शुभारंभ सदर ब्लाक के बड़हरा रानी में किया गया। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने विधिवत पूजन-अर्चन कर योजना को शुरू कराया। इस योजना के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था मजबूत होगी। विधायक ने कहा कि इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति को सुदृढ़, पारदर्शी और तकनीकी रूप से उन्नत बनाया जाएगा। डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता है कि हर गांव तक गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली पहुंचे। इस योजना से लाइन लॉस में कमी आएगी, ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ेगी तथा उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा मिलेगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे बिजली बिल समय से जमा कर...